फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश के बाद आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। आरोप लगाया कि सरकार उच्च स्तरीय कमेटी बनाने के नाम पर गुमराह कर रही है। इससे वह सब डरने वाले नहीं है। कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए हड़ताल स्थगित की गई है। जल्द ही नई रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन

वहीं जिले के सभी स्कूल व विभागों में कार्य बहिष्कार के बाद शिक्षक, कर्मचारियों के लौटने से रौनक बढ़ गई। प्राथमिक विद्यालय बरमपुर के छात्रों ने बताया कि दो दिन से वह अपने शिक्षामित्र के साथ स्कूल जाते थे लेकिन स्कूल भवन की चाबी प्रधानाध्यापक के पास होने से वह लौट आते थे। प्राथमिक विद्यालय बरमपुर की प्रधानाध्यापक शिवशंकर व प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक पुष्पा पटेल ने बताया कि उन्होंने तो लगातार विद्यालय खोला लेकिन उन्हें जबरन स्कूल बंद कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें