फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन परिसर में रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन परिसर में रिक्शा चालक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। रेलवे स्टेशन परिसर में रिक्शा चालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनाें ने जहरखुरानी की आशंका जताई है। जीआरपी ने इससे इंकार कर स्वाभाविक मौत की बात कही है। साथ ही यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही जानकारी होगी।
विज्ञापन

बांदा जिले के नरैनी पुकारी निवासी सिराजुद्दीन (41) पुत्र कमरूद्दीन कई महीने से कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा में अपनी बहन के घर पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। वह रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार पत्नी नजमा ने बताया कि प्रतिदिन की तरह पति शनिवार की रात रिक्शा लेकर शहर गए थे। रेलवे स्टेशन परिसर में उनका शव मिलने की सूचना मिलने पर सभी सन्न रह गए। रात को ही स्टेशन पहुंचने पर जहरखुरानी का शक जीआरपी से जताया गया। स्टेशन परिसर पर ही उनका शव पड़ा मिला था। उसके दो पुत्र हैं। इस मामले में जीआरपी प्रभारी ब्रजभान ने बताया कि जहरखुरानी का शक नहीं है लगता है कि बीमारी के चलते सिराजुद्दीन की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद इसकी सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें