फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शौच के लिए घर से निकली युवती के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर दो महिलाएं पहुंची और आरोपियों को भागने को कहा तो गाली गलौज शुरू हो गया। महिलाओं ने पत्थर फेंककर मारा तब जाकर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि शनिवार की सुबह वह शौच क्रिया के लिए निकली थी। उसके साथ दो औरतें थीं जो दूसरे स्थान पर गई थी। इस बीच गांव के ही तीन युवक आए और उसका हाथ पकड़कर खेत में ले गए। इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। युवती ने चिल्लाकर सहयोगी महिलाओं को बुलाया। महिलाओं ने आते ही आरोपियों पर पत्थर मारे तब जाकर तीनों गाली देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने कोतवाली आकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें