फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्प कारीगरों की कलाकृतियों ने मोहा सबका मन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हस्तशिल्प कारीगरों की कलाकृतियों ने मोहा सबका मन

अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर। ब्लाक परिसर में चल रही ग्रामोदय हस्तशिल्प मेला प्रदर्शनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। इसमें हस्तनिर्मित सामग्री खरीदने की होड़ मची है।
मेला आयोजक विकाश रोहेला और धीरज निगम ने बताया कि15 जुलाई तक प्रदर्शनी लगेगी। हस्त शिल्पियों को बाजार देने के लिए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में प्रदेश के रहने वाले हस्तशिल्प बाजार तक पहुंचेंगे और हस्तशिल्पीयों को प्रोत्साहन भी मिलेगा। महिलाओं के शृंगार के लिए सिर से लेकर पैर तक बनी सामग्री प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई है। बाजार में उपलब्ध सामग्री हाथों से बनी सामग्री के सामने कहीं नहीं टिकते हैं। बनारसी साड़ी पूरे देश में विख्यात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित रौहेला व ज्ञानू निगम ने बताया कि 30 स्टाल प्रदर्शनी में लगी है। इन दुकानों में मिलने वाली सामग्री की क्वालिटी और गुणवत्ता के लिए ग्राहक को ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं होती। यही कारण है कि हस्तशिल्प मेले के उत्पाद किसी भी स्तर तक जाकर अपनी गुणवत्ता बनाए रखते हैं। सहारनपुर का फर्नीचर, भदोही की कालीन, मेरठ की खादी, बनारसी साड़ी, प्रतापगढ़ का मुरब्बा, जयपुर की ज्वैलरी, गाजियाबाद की बेडशीट, मऊरानीपुर की चादर, जयपुरी जूती, कानपुर का लेदर, काश्मीर का कंबल, बांबे की भेलपुरी, लखनऊ के चिकन कुर्ते सहित कई दुकानें सजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें