फसल बचाने के लिए बनेंगे चारागाह
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर। अन्ना मवेशी की समस्या से निदान के लिए थाना परिसर में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक डीएम एसपी ने ली। जिसमें ग्राम पंचायतों में गो संरक्षण केेंद्र सहित चारागाह बनाने व गो संरक्षण समिति बनाने के लिए कहा गया है।
सोमवार को थाना परिसर में हुई बैठक में जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने कहा कि अन्ना मवेशियों से फसल बचाने के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में गो संरक्षण केंद्र व चारागाह बनाया जाएगा। मवेशियों की देखभाल करने के लिए गो संरक्षण समिति भी बनाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक मनोज झा ने कहा कि ग्रामीणों को जागरूक करने कि अन्ना मवेशियों को छोडे़ नहीं। मानिकपुर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने भी अपने अपने सुझाव रखेे। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रवीण कुमार, पशु चिकित्सिा अधिकारी डा. सुधीर सिंह, विकाश खंड अधिकारी आशाराम, नगरपंचायत अधिकारी रामाशीष थानाध्यक्ष केपी दुबे आदि मौजूद रहे।