फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल बाद खुल गया बंद पड़ा राजकीय इंटर कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर(चित्रकूट)। गनीवंा के राजकीय इंटर कालेज में इस सत्र से कक्षाएं लगेंगी। विद्यालय का भवन 13 साल से बना खड़ा है। पढ़ाई नहीं हो रही थी। जिले के भ्रमण पर आए डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा ने यहां के रिक्त पदों पर भर्ती कर प्रवेश शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि इस कालेज को शुरू कराने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे थे। पहले दिन तीन छात्राओं ने प्रवेश लिया।


सन 2005 से राजकीय बालिका इंटर कालेज गनीवां का भवन बना हुआ है। कक्षाएं संचालित नहीं होती थीं। सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि कक्षाएं संचालित करवाने के लिए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को पत्र लिखा था। पत्र में 13 साल से भवन बने होने के बाद भी शिक्षण कार्य न होने की जानकारी दी गई थी। विद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू करवाने केे लिए विधानसभा में सवाल भी उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



शासन से आदेश मिलने पर शनिवार को प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन काजल, ममता व गरिमा ने प्रवेश लिया। छात्राओं ने बताया कि कक्षाएं शुरू होने से लड़कियों को सहूलियत मिलेगी। पढ़ने के लिए गांव से बहुत दूर नहीं जाना होगा। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, भाजपा नेता दिनेश पटेल,नीरज गर्ग, ब्रह्मदत्त त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

13 साल बाद हुए राजकीय इंटर कालेज में दाखिले
पहले दिन तीन छात्राओं ने इंटर में लिया प्रवेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें