फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक समेत पांच शिक्षक गायब मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। कस्बा स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षकों की मनमानी जारी है। शासन के तमाम कड़े निर्देश के बाद भी शिक्षकों की अनुपस्थिति रहती है। सोमवार की दोपहर स्थानीय लोगों की शिकायत पर बीएसए ने एबीएसए को जांच के लिए भेजा तो सारी सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन

कुल 9 शिक्षकों में प्रधानाध्यापक समेत पांच शिक्षक गैरहाजिर मिले। एबीएसए के आने पर स्कूल में मौजूद कुछ शिक्षकों ने हाजिरी रजिस्टर में गैरहाजिर शिक्षकों का अवकाश लिखने का प्रयास किया तो यह देख एबीएसए ने उन्हें फटकार लगाई।
सोमवार को कस्बे के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षकों के न आने की शिकायत पर बीएसए प्रकाश सिंह ने एबीएसए प्रमोद कुमार गुप्ता को जांच के लिए भेजा। एबीएसए ने जांच के दौरान बताया कि इस विद्यालय के नौ में से पांच शिक्षक गैरहाजिर मिले हैं।
विज्ञापन

जिसमें प्रधानाध्यापक दिनेश द्विवेदी, सहायक अध्यापक विनय त्रिपाठी, राजाराम व देवेशदत्त शुक्ला शामिल हैं। विद्यालय के उपस्थिति रजिस्टर में इनके हस्ताक्षर भी नहीं थे।
एबीएसए ने बताया कि जब वह जांच पर पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ शिक्षकों ने रजिस्टर में गैरहाजिर शिक्षकों का अवकाश चढ़ाने का प्रयास किया जिस पर उन्हें रोका गया। उनसे पूछा गया कि यदि इनका अवकाश था तो दोपहर 12 बजे के पहले क्यों नहीं दर्ज किया गया है। एबीएसए ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी बीएसए को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें