फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में 17 मवेशी मिले, तीन को दबोचा

विज्ञापन
फोटो- 13- मऊ में पकड़े गए ट्रक से उतारे जा रहे गोवंश - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मऊ। मऊ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मऊ कस्बे में एक ट्रक से 17 मवेशी बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

मुखबिर से उप निरीक्षक राधाकृष्ण तिवारी को जानकारी मिली। जिस पर मऊ कस्बे में चेकिंग अभियान चलाकर ट्रक को रोका गया। जिसमें 17 मवेशी लदे पाए गए। ट्रक रुक ते ही वह तीन युवक भागने लगे। जिनको पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी मो. मुस्लिम पुत्र आयुब, सौफी पुत्र मो. नजीर निवासीगण हथिगवां जिला फतेहपुर, व महमूद हसन पुत्र नसीमुद्दीन निवासी मलिकपुर थाना पुरामुफती जिला कौशांबी है।
विज्ञापन

पकडे़ गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह मवेशी बांदा जिले के बदौसा से लेकर आ रहे है। जिन्हें प्रयागराज होकर बिहार के रास्ते बंगाल ले जाने वाले थे। इस मामले मेेें आरोपियोें के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें