फोटो- 10- जिला अस्पताल से इलाज कराकर लौटती जनसेवा कालेज की छात्रा व मौजूद उसकी सहेलियां
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट । शहर के श्री गंगाप्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज परिसर में दोपहर अचानक हड़कंप मच गया। इंटर की एक छात्रा रूबी पुत्री दीनदयाल निवासी बंधु इन अचानक कॉलेज मैदान में गश खाकर गिर पड़ी। सैकड़ों छात्राओं ने उसे उठाकर कार्यालय में पहुंचाया। इसके बाद कॉलेज स्टाफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बृहस्पतिवार की सुबह जब कॉलेज में शिक्षण कार्य चल रहा था तभी दूसरी कक्षा में जाने के लिए रूबी अपनी सहेलियों के साथ बाहर निकली कुछ ही दूरी पर जाने के बाद अचानक उसे चक्कर आया और वह मैदान में ही गिरकर बेहोश हो गई यह देखकर उसकी सहेलियां चीखने चिल्लाने लगी पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया। प्रधानाचार्य सीताराम सिंह व अन्य शिक्षकों की मदद से छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लगभग 2 घंटे इलाज के बाद छात्रा का स्वास्थ्य सही होने पर उसे गांव भेज दिया गया है।