फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सोलर पावर पार्क के लिए अभी 166 किसानों ने नहीं दी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बरगढ़ क्षेत्र में बन रहे 800 वाट मेघा वाट क्षमता वाले सोलर पावर पार्क को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि रामगमन मार्ग व सोलर पावर पार्क के लिए भूमि अधिग्रहण मामले का जल्द से जल्द निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट कैंप कार्यालय में डीएम शिवशरणप्पा ने कहा कि रामगमन मार्ग में जिले के 34 ग्राम पंचायत आच्छादित हैं। जो जनपद के लिए विकास का एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा। लेखपालों से कहा कि जिन गांवों के किसानों के जमीन का अंश निर्धारण नहीं हुआ उनका अंश निर्धारण करें।
एसडीएम व तहसीलदार से कहा कि भूमि अधिग्रहण के कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जिन किसानों की भूमि ली गई उनको समय से धनराशि भी मुहैया कराई जाए।
डीएम ने 800 मेगावाट क्षमता के अल्ट्रा मेघा सोलर पावर पार्क की प्रगति की समीक्षा की। टूस्कों कंपनी मैनेजर जेएन सिंह ने बताया कि 3400 एकड़ के सापेक्ष अब तक 3234 एकड़ जमीन प्राप्त हुई है। बैठक में एडीएम उमेश चंद्र निगम, एसडीएम पूजा साहू, एसडीएम मानिकपुर पंकज वर्मा, एसडीएम सौरभ यादव, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी एमएल धर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार, टूस्कों कंपनी के जेएन सिंह, तहसीलदार कर्वी वाचस्पति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें