फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल-इंटर परीक्षाओं का मूल्यांकन शरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल-इंटर परीक्षाओं का मूल्यांकन शरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटर बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस वर्ष चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी में हाईस्कूल की 87,009 व इंटर की 57,932 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल में 199 व इंटर में 137 परीक्षक लगे हैं और हाईस्कूल में 23 व इंटर में 25 टोली बनाई गईं हैं।
मूल्यांकन केंद्र सीआईसी के सभागार में नियंत्रक/जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम व उप नियंत्रक डा. रणवीर सिंह चौहान ने सभी डिप्टी हेड व पत्राचार प्रभारी एवं परीक्षकों की बैठक कर बोर्ड के दिशा-निर्देश से अवगत कराया। कहा कि मूल्यांकन कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि बच्चों का भविष्य कापियों के मूल्यांकन पर ही निर्भर होता है। प्रतिदिन 50-50 कापी ही प्रत्येक परीक्षक को जांचनी होगी इसमें जल्दबाजी लापरवाही न की जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन के बाद ओएमआर शीट को सावधानी से भरना है। कापियां जांचने के तुरंत बाद बंडल कोठार में शील कराकर जमा करायें फि र अवार्ड ब्लैंक पत्राचार में जमा करें। प्रधान परीक्षक मूल्यांकित कापियों को एक बार जरूर चेक करें कहीं कोई चूक नहीं होनी चाहिए। बैठक में कहा गया कि जिस टोली को जो कमरा नंबर आवंटित है वही बैठकर कापियां जांचना होगा। मूल्यांकन समय प्रतिदिन 10 से 5 बजे रहेगा। बैठक में व्यवस्थापक श्रीनिवास त्रिपाठी, फू लचंद्र चंद्रवंशी, प्रतापनारायण श्रीवास्तव, ऋषि कुमार शुक्ला, महेंद्र शुक्ला, अमोल सिंह, रामबचन सिंह, लालमन, सतीश रैकवार आदि समेत सभी डिप्टी हेड व परीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें