चौपाल में बुजुर्गों की सुनी समस्या
चित्रकूट। हेल्पेज इंडिया व यूपी 100 लखनऊ एक अक्तूूबर को विश्व बुजुर्ग दिवस मना रहा है। जिसको लेकर गुरुवार को कोतवाली में चौपाल लगाक र बुजुर्गों की समस्याओं को सुना गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बुजुर्गों की हेल्प करने के लिए प्रेरित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने कहा कि पुलिस वरिष्ठ नागरिकों के साथ मित्र की तरह व्यवहार करती है। उत्तर पुलिस डिजिटल वालंटियरों के माध्यम से आम नागरिकों को पुलिस का हिस्सा बनाया जा रहा है। बुजुर्गों के साथ भेदभाव न करें न ही दुर्व्यवहार करें। असहाय व्यक्तियों की सहायता करें। हेल्पेज इंडिया से आए कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यूपी 100 का उपयोग कर बुजुर्गों की सहायता करने के लिए जागरूक किया गया। चौपाल में आए समस्त वरिष्ठ नागरिकों को एक-एक टार्च वितरित किया गया।