तीर्थक्षेत्र में नौ और आसपास के 150 ग्रामीण
केंद्रों में लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 21 जून को योग दिवस पर
महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय खेल परिसर में सामूहिक
कार्यक्रम किया जाएगा।
आयोजन को लेकर दीनदयाल शोध संस्थान से जुड़े
लगभग दो सौ लोगों को नौ से 11 जून तक आरोग्यधाम के योग एवं प्राकृतिक
चिकित्सा केंद्रों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
ये लोग
तीर्थक्षेत्र में नौ स्थानों रामनाथ आश्रमशाला, गायत्री शक्तिपीठ, तुलसी
शोध संस्थान, रामायणी कुटी, सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकी महल आश्रम,
आरोग्यधाम, उद्यमिता विद्यापीठ, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय
विश्वविद्यालय में 12 जून से 20 जून तक सुबह लोगों को प्राणायाम, संधियोग,
योगासन और सूर्य नमस्कार की क्रियाएं एवं आसन सिखाएंगे।
इसको लेकर
चित्रकूट और मझगवां (मप्र) के स्वावलंबन केंद्रों एवं संपर्कित ग्रामीण
केंद्रों के 152 कार्यकर्ताओं की बैठक बैठक भी हुई। इसमें योग सदन
आरोग्यधाम के प्रशिक्षक सत्यनारायण शर्मा ने योग की सभी क्रियाओं को
सिखाया। संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि नानाजी देशमुख योग एवं प्राकृतिक
चिकित्सा पर विशेष जोर देते थे।
इसी धारणा को लेकर योग का आयोजन हर
स्थान पर करना तय किया गया है। 21 जून को बड़ा आयोजन सामूहिक रूप से
महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय खेल परिसर में संपन्न होगा।