फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिबाधित छह जोड़ों ने एक दूसरे का थामा दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिव्यांग जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। दृष्टि संस्थान में अखिल भारतीय दिव्यांग जन सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें छह जोड़ों ने एक दूसरे का दामन थामा। वैवाहिक कार्यक्रम गायत्री पद्धति से कराया गया।
विज्ञापन

रविवार को वैवाहिक कार्यक्रम में सुबह दिव्यांग दूल्हों की बरात धूमधाम के साथ निकाली गई। जिसमें उनके परिवार के साथ शहर के लोग शामिल हुए। दोपहर को गायत्री परिवार के श्रवण कुमार गुप्ता, भगवानदीन ने छह जोड़ो का गायत्री पद्धति से विवाह कराया। जिसमें चुनकी का विवाह प्रमोद के साथ सोना का ठाकुदरदास के साथ, ऊषा का जितेंद्र के साथ आरती का सोनू के साथ व प्रियंका का वीरेंद्र के साथ व कल्ला का विवाह सूर्यबली के साथ किया गया। सभी जोडे़ दृष्ठिबाधित रहे। नवविवाहित जोड़ो को आलमारी, कपडे़, बर्तन उपहर में दिए। कार्यक्रम में दृष्टि संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर समाज सेवी भालेंदु सिंह ,अरुण गुप्ता, पंकज अग्रवाल, लालमन, पंकज दुबे, राजेश दुबे, पीडी गुप्ता, वर्ष गुप्ता, बसंत लाल आदि ने सहयोग किया। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें