कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण कार्य जारी
चित्रकूट। शहर के द्वारिकापुरी मोहल्ले में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा है। जबकि मौके पर अधिकारी जाकर निरीक्षण कर मौके में जाकर काम को रुकवा दिया था।
रहीमखान पुत्र भाऊ खा निवासी द्वारिकापुरी ने एसडीएम कर्वी को दिए पत्र में कहा कि कब्रिस्तान की जमीन में अवैध रूप से कब्जा कर कुछ लोग निर्माण कार्य करा रहे हैं। अधिकारियों के जाने पर निर्माण कार्य बंद कर दिया जाता है। इसके बाद रात के समय निर्माण कार्य करा लिया जाता है। मना करने पर मारने पीटने की धमकी दी जाती है। एसडीएम कर्वी इन्दु प्रकाश बताया कि उन्होंने मौके का निरीक्षण कर कार्य का रुकवा दिया है। यदि कोई अवैध तरीके से निर्माण कार्य करता है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।