फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरस्त हों भाजपा नेताओं के शस्त्र लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
निरस्त हों भाजपा नेताओं के शस्त्र लाइसेंस
विज्ञापन

चित्रकूट। रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा नेताओं व अस्पताल के डाक्टरों व कर्मचारियों के बीच हुए विवाद अभी पूरी तरह थमा नहीं है। मंगलवार को सीएचसी स्टाफ के साथ जिला फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अस्पताल कर्मियों के खिलाफ की गई रिपोर्ट को लेकर नाराजगी जताई है। जिसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र सौंपकर कर भाजपा नेताओं के असलहों के लाइसेंस निरस्त कराने व कर्मचारियों के खिलाफ लिखाई गई रिपोर्ट वापस करने की मांग की है।
विज्ञापन

दिए गए पत्र में कहा कि 6 जून को अस्पताल परिसर में महिला समोखिया का इलाज कराने के लिए डॉ. शैलेंद्र सिंह के पास आई थी। उन्होंने महिला से कहा कि वह कार्यालय का कार्य कर रहे हैं। किसी अन्य चिकित्सक को दिखाओ। इसके बाद भाजपा नेता बालमुकुंद, अर्जन शुक्ला आदि असलहे लेकर अस्पताल परिसर में डाक्टरों व कर्मचारियों को गालीगलौज किया। मारने पीटने की धमकी दी। महिला समोखिया से डाक्टरों व कर्मचारियों के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। जिससे कर्मचारी भयभीत हैं। महिला द्वारा की गई रिपोर्ट निरस्त की जाएं। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के फार्मेसिस्ट व कर्मचारी राधेश्याम सिंह, फूल सिंह, सुरेश सिंह,कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें