फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बूथों पर जो हो परेशानी उसे जल्द करें दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी बूथों पर जो हो परेशानी उसे जल्द करें दूर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट/पहाड़ी। शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान कराए जाने के लिए संवेदनशील/ अतिसंवेदनशील बूथों का जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी अय्यर व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मौजूद स्कूल कालेज के शिक्षकों व आसपास के ग्रामीणों से बातचीत की। समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार जिलाधिकारी ने मतदान स्थल की स्थिति, पहुंच मार्ग, पेयजल, शौचालय, रैंप, फर्नीचर, विद्युत आदि की व्यवस्थाओं को देखा और मतदाता महिला/पुरुष, 18-19 वर्ष व दिव्यांग, जेंडर रेसियों आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कर्वी विधान सभा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरोदर के बूथ संख्या 102 के निरीक्षण के दौरान बूथ लेबिल आफ ीसर ने बताया कि पानी की यहां पर समस्या है इस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी पहाड़ी को निर्देश दिए कि पिपरोदर व पथरामानी के जलस्तर का सर्वे करा लिया जाए ताकि समस्या का निदान हो सके। उन्होंने प्रावि औदाहा के बूथ सं0 54,55,56 का निरीक्षण किया जिसमें पेयजल ठीक व शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। खंड विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्य को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिये और कहा कि जो विद्यालय के सामने ईटा, पत्थर आदि सामग्री पड़ी है इसे तत्काल हटा दिया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें