फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण मेला में मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों को लाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में हर साल होने वाला रामायण मेला अबकी 13 फरवरी से 17 तक होगा। जिसके लिए कमेटी के पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने रविवार को रामायण मेला परिसर में बैठक कर चर्चा की। तय हुआ कि अबकी प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों को बुलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

रामायण मेला परिसर में आयोजित बैठक मेें कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार करवरिया ने बताया कि इस बार 45वां राष्ट्रीय रामायण मेला का आयोजन किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आचार्य आश्रम के स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य महाराज व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, कृष्ण गोपाल गुप्ता, भालेंद्र सिंह, हेमराज, चतुर्वेदी,डॉ.शचींद्र उपाध्याय व पंकज अग्रवाल आदि ने कहा कि इस बार रामायण मेला में नई सांस्कृतिक मंडली व नए कथा व्यासों को जोड़नें के साथ स्थानीय कलाकारों को भी अवसर दिया जाए। कमेटी के मंत्री करूण शंकर द्विवेदी ने कहा कि रामायण मेला का शुभारंभ करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर कार्यक्रम में लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

45वां रामायण मेले का आयोजन 13 फरवरी से
- मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों को लाने का प्रयास
- 13 से 17 फरवरी तक चलेगा रामायण मेला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें