अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र के दो स्थानों पर पुलिस ने अवैध खनन की शिकायत पर छापेमारी की। मौके पर तो कुछ नहीं मिला लेकिन रास्ते में एक बालू लदा और दूसरा बोल्डर लदा ट्रैक्टर पकड़ लिया।
कोतवाली क्षेत्र के कोठिलिहाई गांव के पास अवैध खनन की शिकायत पर एसएसआई श्यामसुंदर सिंह ने छापेमारी की। पहाड़ के पास तो कुछ नहीं मिला लेकिन रास्ते में पुलिस को देख बोल्डर लदा ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गया।
पुलिस ने अज्ञात चालक और ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ खनन अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। इसके अलावा शिवरामपुर क्षेत्र के दाहिनी घाट पर एसओ शरद चंद्र पटेल ने छापेमारी की।
चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस को देख बालू ढुलान में लगे लोग भाग निकले। इस बीच एक बालू लदा ट्रैक्टर मिला। उसका चालक भी भाग गया। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मालिक और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।