फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: घर का ताला तोड़कर 15 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। किराना दुकानदार के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवर चुरा ले गए। पड़ोसी से ताला टूटा होने की सूचना पर पहुंचे दुकानदार के परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

नया गांव चित्रकूट क्षेत्र के सिरसावन निवासी ने प्रेमचंद्र गुप्ता ने थाना प्रभारी को दी तहरीर बताया कि मंगलवार की रात उनके घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवर समेत लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली।
बताया कि वे परिवार सहित कहीं बाहर गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने मकान में चोरी कर ली। सूचना पर सुबह होने पर जब वे अपने घर पहुंचे, तब उन्हें घर में हुई चोरी की घटना की जानकारी हुई। थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज का मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें