मुख्यालय के पार्क का हो सुंदरीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी से शहर के सभी पार्क को साफ सुथरा बनाने और रंग रोगन कराने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने शाम को दो पार्क का निरीक्षण कर इसे अधिक आकर्षित बनाने के निर्देश दिए।
लगातार बारिश से जगह-जगह जलभराव और पार्क की दुर्दशा से सुंदर शहर बनने में कई रोड़े आ रहे हैं। जिसे लेकर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि पटेल तिराहे, एलआईसी तिराहे के पार्क की दुर्दशा है। इन मार्गों के अलावा बेड़ीपुलिया, जैपुरिया तिराहे के रास्ते में जलभराव रहता है। जिससे आवागमन प्रभावित होता है। साथ ही सुंदर व स्वच्छ चित्रकूट बनाने के प्रयास भी सफल नहीं हो रहे हैं। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने शाम को सभी पार्क व सड़क मार्ग का निरीक्षण कर सुधार कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर व्यापारी नेता राहुल गुप्ता, गोलू, धर्मचंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश साहू, प्रिंस केशरवानी आदि मौजूद रहे।
:- डीएम ने किया निरीक्षण