फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में भरतकूप क्षेत्र के एक दर्जन गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंधेरे में भरतकूप क्षेत्र के एक दर्जन गांव
विज्ञापन

:- क्षेत्र से गायब रहते लाइनमैन
भरतकूप (ब्यूरो)कस्बे सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों में आए दिन बिजली गुल रहने से ग्रामीण परेशान हैं। बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से चलाने के लिए आठ बिजली के मिस्त्री लगाए हैं। जिसमें से पांच गायब रहते हैं। पावर हाउस में लाइन मैन की तैनाती भी नहीं की गई है।
विज्ञापन

भरतकूप क्षेत्र के रामबाबू गुप्ता, राजीव यादव,सीताराम गुप्ता, मुकन्दी गुप्ता मुन्ना आदि ने क्षेत्र में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है। एक दर्जन गांव में अंधेरा होने की जानकारी सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को सौंपे पत्र में दी गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र के अकबरपुुर, गोड़ा, करारी, भारतपूर, हरिहरपुर, मानपुर, मुकुंदपुर आदि गांवों में बिजली की आपूर्र्ति में बाधा बनी रहती है। इस समय बरसात होने से आए दिन बिजली के तार शार्ट शर्किट से टूटकर गिर रहे हैं। बिजली के उपकरण भी जल जाते हैं। इनके सुधार के लिए लाइनमैन समय से नहीं पहुंचते जिससे कई दिनों तक बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें