फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपेटी फेंकने के 14 आरोपियों की जमानत निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पंचायत चुनाव के दौरान राजापुर थाना क्षेत्र के कनकोटा गांव में मतपेटी फेंकने, मारपीट और मतदान अधिकारी से विवाद में जेल में बंद 14 आरोपियों की जमानत अदालत ने निरस्त कर दी है।
विज्ञापन

मतदान के दिन 19 अप्रैल को कनकोटा गांव में मतदान के दौरान बवाल के मामले में 20 अप्रैल को 20 नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ मतदान अधिकारी कप्तान सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। राजापुर पुलिस ने आरोपियों को मतपत्रों के साथ पकड़ा था।
अभियोजन अधिकारी सनद कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश/एससी एसटी कोर्ट के जज सतीश चंद्र द्विवेदी ने इस मामले के 11 आरोपियों की जमानत याचिका निरस्त कर दी है। इसके पूर्व सोमवार को तीन अन्य आरोपियों की भी जमानत निरस्त हो चुकी है। अभी तक नरेंद्र शुक्ला, लालमणि शुक्ला, घनश्याम, पकंज, पवन, नमन, हरीशरण, सुशील द्विवेदी, शिवमिलन, खोदिया, सोनू, चंद्रकिशोर, अभिमन्यु व रमाशंकर की जमानत निरस्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें