पहाड़ी। गांव के बच्चों के साथ नदी में नहाने गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बहनों को बाहर निकाला। पयस्वनी नदी में यह हादसा थाना क्षेत्र के अरछा बरेठी गांव में मंगलवार को सबेरे हुआ। बताया गया कि बांदा जिले के कमासिन थाना अंतर्गत जामू गांव के राजेश पुत्र राजबहादुर की पत्नी रिंकी लगभग 25 दिन पूर्व पुत्री रोहिणी (9) व मोहनी (7) के साथ मायके आई थी। सवेरे गांव के बच्चों के साथ रोहिणी व मोहिनी स्नान करने पयस्वनी नदी गई थी। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगी। यह देख मौजूद बच्चों ने चीखपुकार लगाते हुए गांव की ओर भागे। शोरगुल सुन ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
घटना से पूरे गांव छाया मातम
पहाड़ी। इस घटना के बाद पूरे अरछा गांव में शोक छा गया है। बहनों के साथ उनका मामा रिंकू भी आया था। वह कुछ मानसिक रूप से अस्वस्थ है। नदी में नहाते समय जब रोहिणी व मोहनी डूबने लगी तो मामा ने आसपास किसी को मदद के लिए नहीं बुलाया। जिससे किसी को इसकी जानकारी नहीं हो पाई। मौके पर कुछ दूरी पर कई ग्रामीण खेत के पास मौजूद थे। वह खुद भी नदी में जाकर बच्चों को निकालने की जगह घर की ओर गया और परिजनों को बताया। जब परिजन दौड़कर नदी की ओर आए तक तब दोनों बहनों की डूबने से मौत हो चुकी थी। रोहिणी कक्षा दो व मोहिनी कक्षा एक की छात्रा थी। दो बहने व एक भाई है।
पयस्वनी नदी में डूबने से सगी बहनों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो