दो दिवसीय आवास निर्माण का दिया प्रशिक्षण
चित्रकूट। सार्थक संस्था एवं यूनीसेफ के सहयोग से दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रक्षिणार्थियों को दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र कुमार ने कि या। कहा कि विद्यालय में बच्चों के नामांकन व ठहराव की बढ़ोत्तरी की जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी राज बहादुर ने कहा कि जिले में माडल विद्यालय तैयार किए जा रहे है। संस्था की निर्देशिका मधु पांडेय ने कहा कि बाला बिल्डिंग ऐज ऐ लार्निंग ऐड से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर प्रशिक्षक कृष्ण लाल, धवरिया राजेश, इमरान खान अजीत कुमार, गोपाल कृष्ण गुप्ता, विकास सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो