बुंदेलखंड के सहारे भाजपा का बढ़ा ग्राफ
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भाजपा की पदयात्रा की शुरुआत रविवार शिवरामपुर से प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने पार्टी का ध्वज दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के सहारे ही भाजपा का ग्राफ बढ़ा है। कांग्रेस पर तीखे प्रहार कर कहा कि राहुल गंाधी को पार्टी के नेता ही अपना नेता नहीं मानते हैं। उन्हें रगड़ रगड़ कर घोड़ा बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाली भाजपा की पदयात्रा के दूसरे दिन धर्मनगरी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.पांडेय ने शिवरामपुर मंडल से पदयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा नायक श्रवण पटेल व रतन मारवाड़ी अपना काफिला लेकर कल्ला गांव की ओर रवाना हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने बुंदेलखंड के विकास के लिए डिफेंस कॉरिडोर व एक्सप्रेस वे जैसे काम शुरू कराए हैं। भाजपा के कामों से विपक्षी परेशान होकर मुद्दाविहीन हो गए हैं। इस मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।