क्रेशर मिल मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भरतकूप क्षेत्र के बजनी पहाड़ पर पत्थर ब्लास्ंिटग के दौरान मजदूर की मौत मामले में क्रेशर मिल मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। परिजन शव उड़ीसा लेकर चले गए।
शुक्रवार की सुबह रौली कल्याणपुर के पास बजनी पहाड़ पर ब्लास्ट़िग के दौरान उड़ीसा प्रांत के बानीनिधि नयागढ़ निवासी गोलक बिहारी साहू की चट्टान का टुकड़ा लगने से मौत हो गई थी। जिसमें शनिवार मृतक के परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के पुत्र दिगंबर साहू ने बताया कि उसके पिता कई साल से क्रेशर मिल में काम करते थे। जीएमआर कंपनी में भी वह ब्लास्टर पद पर काम करते थे। क्रेशर मिल के मैनेजर के खिलाफ धारा 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। परिजन एंबुलेंस से शव उड़ीसा ले गए हैं। मृतक के एक पुत्र एक पुत्री है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कानूनी प्रक्रिया की जाएगी।
क्रेशर कर्मचारियों ने समझौते का बनाया दबाव
चित्रकूट। मानक की अनदेखी कर पहाड़ों पर ब्लास्टिंग व अवैध खनन करने के दौरान मजदूर की मौत के बाद कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए क्रेशर मिल के कर्मचारियों ने मृतक मजदूर के परिजनों पर समझौते का दबाव बनाते रहे। देर शाम तक कर्मचारियों ने मृतक के पुत्र व अन्य को मुआवजा देकर रिपोर्ट दर्ज न कराने की बात करते रहे। मृतक के पुत्र ने कहा कि फिलहाल अभी वह किसी से समझौता नहीं करेगा। कंपनी मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।