फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी टीईटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी टीईटी परीक्षा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा 18 नवंबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डबल कोषागार में प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिाएं रखी जाएंगी। नकल रोकने के लिए परीक्षार्थियों को दूर बैठाया जाएगा ताकि एक दूसरे की कापी न देख सकें।
जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 की तैयारी बैठक हुई। डीएम ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 18 नवंबर 2018 को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा को प्रत्येक दशा में शांतिपूर्ण ढंग व निष्पक्षता के साथ नकल विहीन संपन्न कराने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है। निर्धारित केन्द्रों हेतु पुलिस फोर्स की व्यवस्था कर दी गई है। प्रत्येक पाली के लिए अलग-अलग स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाये गये हैं जो कोषागार के डबल लॉक से प्रश्न पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पर जाएंगे और अपने समक्ष शासन के निर्देशानुसार निर्धारित समय पर केन्द्र व्यवस्थापक, दो कक्ष निरीक्षकों तथा पर्यवेक्षक के सामने खुलवाकर अपनी उपस्थिति में प्रश्न पत्रों को वितरित कराएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी(वि0रा0) गणेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बलीराज राम एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह किए गए प्रावधान
चित्रकूट। टीईटी परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था में दूरी इतनी हो कि वह आपस में बातचीत न कर सकें और न ही उत्तर पुस्तिका के उत्तरों को देख सकें। कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति शासन के निर्देशानुसार की जाय। परीक्षा में प्रवेश दिए जाने हेतु परीक्षार्थी को समस्त निर्धारित किये गये कागजात दिखाने होंगे। मोबाइल फोन परीक्षा स्थल पर नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें