तीर्थयात्रियों की कार खंभे से टकराई, आठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो
खोही(चित्रकूट)। धर्मनगरी के कामदगिरी मंदिर के पास रविवार को तीर्थ यात्रियों की कार सड़क के बीच पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे एक ही परिवार के 8 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को जानकीकुंड चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सभी घायल तीर्थ यात्री फर्रूखाबाद के निवासी हैं।
परिवार के सभी सदस्य कामदगिरी परिक्रमा लगाकर जगद्गुरू रामभद्राचार्य से मिलने के लिए कार से प्रमोदवन स्थित कांचमंदिर जा रहे थे। मंदिर से कुछ दूर कामतन मार्ग पर हादसा हुआ। इससे परिवार के संतोष व रमेश पुत्रगण श्याम सुंदर, हिमांशु पुत्र संतोष, दिपेश पुत्र रमेश, पूर्वी पत्नी संतोष, ंरगोली पत्नी रमेश, पूनम पुत्री संतोष, रूचि पुत्री रमेश घायल हो गए। जिनको जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोपहर बाद उन सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद फर्रूखाबाद रेफर कर दिया गया है।