चित्रकूट। निकाय चुनाव के लिए चिन्ह आवंटित हो जाने के बाद सभी प्रत्याशी पूरे जोरशोर के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सुबह होते ही दुआ बंदगी से लेकर रात्रि विश्राम तक प्रत्शाशियों को रिझाने का दौर शुरू है । चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशी डिजिटल मीडिया के अलावा पार्टी के आलाअधिकारियों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
जिले में एक नगर पालिका व नगर पंचायत मानिकपुर, राजापुर में 22 को वोट पडे़ंगे। सभी प्रत्याशियों चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। नगर पालिका चित्रकूट से 19 प्रत्याशी, राजापुर नगर पंचायत से 14 व मानिकपुर से सबसे अधिक 35 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आशोक जाटव इस बार राजापुर से चुनाव लड़ रहे हैं। जिलाध्यक्ष के चुनाव प्रचार में विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय,आर के सिंह पटेल समेत कई पदाधिकारी जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा अपनी टीम के साथ प्रचार कर रहे हैं। सपा के जिलाध्यक्ष अनुज यादव,पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल व पूर्व जिलाध्यक्ष भइयालाल प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठककर अलग- अलग वार्डों में चुनाव जीतने के लिए जिम्मेदारी दी है। बसपा से खुद जिलाध्यक्ष रामलखन चुनाव लड़ रहे हैं। जिससें पार्टी के अन्य पदाधिकारी रणनीति बना रहे हैं।
सुबह दुआबंदगी से लेकर देररात तक होता है प्रचार
चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने लगाया जोर
:- राजनैतिक दलों के नेता भी प्रचार में जुटे