चित्रकूट। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए होने वाले चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। कचहरी परिसर से लेकर मतदाता अधिवक्ताओं के घरों के आसपास दावेदारों की भीड़ मौजूद है। कचहरी सभागार में चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में प्रत्याशियों का दक्षता भाषण हुआ।
कचहरी परिसर में इन दिनों चुनावी चर्चा है। अध्यक्ष पद के लिए रुद्र प्रसाद मिश्रा, प्रदीप त्रिपाठी, लखन लाल चौधरी व बद्री प्रसाद त्रिपाठी के बीच मुकाबला है। सचिव पद पर शिवशंकर उपाध्याय, विजय प्रकाश त्रिपाठी, सुशील मिश्रा व सुरेश सिंह दावेदार हैं। कोषाध्यक्ष पद पर शिवचंद्र पटेल, प्रणव त्रिपाठी व शशीकांत पांडेय के बीच तगड़ा मुकाबला चल रहा है। बाकी पदों के लिए एक-एक ही दावेदार होने से प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन होना निश्चित है। चुनाव अधिकारी चंद्रपाल पाल व एल्डर कमेटी के अध्यक्ष बुआराम की मौजूदगी में सोमवार को कचहरी सभागार में अध्यक्ष व सचिव पद के दावेदारों का दक्षता भाषण हुआ। जिसमें सभी ने अपना हुनर दिखाया।
चुनाव की सरगर्मी बढ़ी, अध्यक्ष व सचिव के लिए मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो