फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधू व परिजनों पर युवकों ने किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्मोही अखाड़े के साधु पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

बचाने पहुंचे परिजनों को भी युवकों ने पीटा
चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के निर्मोही अखाड़े के पास साधु पर जानलेवा हमला किया गया। मौके पर मौजूद साधु के परिजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने परिजनों को भी पीट दिया। पुलिस ने अज्ञात दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकीकुंड निवासी रामकृष्ण शास्त्री पुत्र सुखनंदन ने बताया कि शनिवार की शाम वह अपने परिजनों को छोड़ने के लिए रामघाट टैक्सी स्टैंड आए थे। इसी बीच जब वह टेंपो का इंतजार कर रहे थे तो निर्मोही अखाडे़ के पास अचानक कई बाइक से कुछ युवक आए और गाली गलौज करने लगे विरोध किया तो मारापीटा। जब साधु के परिजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी डंडे व लात घूसों से मारा और गाली देते हुए भाग गए। इसके बाद साधु व परिजनों का जानकीकुंड मप्र के अस्पताल में इलाज कराया गया। पीड़ित पक्ष ने नयागांव थाने में अज्ञात दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को यह विवेचना घटनास्थल सीतापुर होने के कारण सदर कोतवाली हस्तांतरित हुई है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें