चित्रकूट। मुख्यालय से सटे सिद्धपुर के मजरा सलैया पुरवा व जमदर्रा के जंगल में लगी आग पर दूसरे दिन रविवार को आंशिक नियंत्रण पाया जा सका है। दोपहर बाद आग फिर भड़की और लगभग एक किमी जंगल तक फैल गई है। गौरतलब है कि शनिवार की रात इन जंगलों में अचानक आग लग गई। लगभग एक किमी के दायरे में आग फैली है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बाद आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन रविवार की दोपहर के बाद आग बुझाने का प्रयास बंद हो गया जिससे आग फैल गई।