फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले मौसम से किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी से किसान चिंतित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले में दो दिनों से मौसम बदला हुआ है। बदली के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो रही है। जिससे किसान परेशान है कि कही अधिक बारिश हुई तो रबी की फसल पूरी तरह से बरबाद हो जाएगी।
रबी की फसल खेतों में गेहूं, सरसों, चना, मसूरी, अरहर तैयार हो गया है। जिसको किसान काटने की तैयारी में जुटा हुआ है। वही किसानों के अरमानों पर मौसम पानी फेरने में लगा है। दो दिन से आकाश में बादल छाए हुए हैं। हवाएं भी चल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो रही है। जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। हालांकि तेज बारिश न होने से किसानों ने राहत की सांस लिया। किसान परेशान है कि यदि ओलावृष्टि हुई तो फसल बरबाद हो जाएगी। किसान राजेश कुमार का कहना है कि इस साल मार्च के महीने भी मौसम खराब है। बूंदाबांदी होने से फसलों को नुकसान हो रहा है। कीट पतंग भी फसलों में लग रहे हैं। उप कृषि निदेशक टीपीशाही का कहना कि मौसम खराब होने से रबी की फसल पर प्रभाव पड़ रहा है। यदि अधिक बारिश हुई तो नकुसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी भी फैल रही
चित्रकूट। मौसम बदलने से बीमारी भी फैल रही है। जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डा. सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कभी गर्म तो कभी ठंडा मौसम होने से बीमारी फैल रही है। इस समय अधिक ठंडी वस्तुओं का सेवन न करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें