फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहा गुप्त गोदावरी गुफा का दरवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद रहा गुप्त गोदावरी गुफा का दरवाजा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। चित्रकूट के यूपी क्षेत्र में सोमवार बारिश नहीं हुई लेकिन मप्र क्षेत्र के गुप्तगोदावरी की ओर सुबह बारिश से लगातार दूसरे दिन भी तीर्थयात्रियों को गुफा के अंदर नहीं जाने दिया गया। जिससे सैकड़ों यात्री निराश होकर लौटे। वहीं कई यात्रियों ने बताया कि बारिश में गुफा के चारों तरफ जलभराव से बहते झरने को देख काफी आनंद आया।
विज्ञापन

लगातार दो दिनों से बारिश के बाद गुप्तगोदावरी के आसपास के नालों में जलभराव हो गया है। रविवार की शाम से लेकर सोमवार की दोपहर तक इतना जलभराव हो गया कि गुफा के दोनों छोर बंद हो गए। जिससे तीर्थयात्रियों को अंदर दर्शन करने नहीं जाने दिया गया। सोमवार को यही क्रम जारी रहा। दोपहर को पंजाब से आए दिलजीत सिंह के परिवार ने बताया कि बारिश से गुफा के अंदर तो नहीं जा सके लेकिन बाहर का दृश्य भी काफी मनोरम था। इस जलभराव से आसपास के दुकानदार परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें