फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मजदूरी करने गुजरात जा रहे 12 किशोरों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गुजरात मजदूरी करने के लिए जा रहे किशोरों को बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन से चित्रकूट प्लेटफार्म पर उतारा गया। चाइल्ड लाइन हेल्प लाइन की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने बताया कि बरौनी एक्सप्रेस में 17 किशोर-युवकों के गुजरात मजदूरी करने जाने की सूचना मिली। इसके बाद इसके बाद मानिकपुर व कर्वी आरपीएफ व जीआरपी एफ को इसकी जानकारी दी गई। रविवार को बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन से सभी को पकड़ा गया। इसके बाद पांच युवकों को छोड़ दिया गया। 12 किशोरों को सीडीसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मेडिकल के लिए भेजा गया। किशाेरों ने बताया कि एक ठेकेदार के माध्यम से गुजरात में मजदूरी करने जा रहे थे। किशोरों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें