बूथ समितियों का सत्यापन करा लें सेक्टर प्रभारी
16 अगस्त को अनुसूचित जाति सम्मेलन होगा
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के शिवरापुर मंडल व कर्वी नगर की बैठक हुई। जिसमें होने वाले कार्यक्रमों व बूथ समितियों के सत्यापन कार्य को लेकर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रत्येक सेक्टर के प्रभारी संयोजक व प्रवासी सेक्टर के बूथों का बंटवारा कर बूथ समितियों का सत्यापन कर ले। प्रत्येक सेक्टर पर वह लाभार्थी जो सरकार की योजनाओं का लाभ पा चुके हैं। उनकी सूची बना लें। बूथों मेें महिला, युवा, अनुसूचित जाति व पिछड़ा प्रमुख बनाना है। जिला प्रभारी रामरतन कुशवाहा ने कहा कि पार्टी का वोट प्रतिशत कैसे बढे़ इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगोें को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि पार्टी में महिलाओं की भागेदारी बढ़ाने के लिए प्रत्येक बूथ में महिलाओं को जोड़ा जाए। जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि 16 अगस्त को अनुसूचित जाति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी। इस मौके पर दिनेश तिवारी, जय विजय सिंह, पंकज अग्रवाल, श्रवण पटेल, चंद्रप्रकाश खरे, राजीव त्रिपाठी,रामबाबू गुप्ता भागवत त्रिपाठी, घनश्याम पटेल, आनंद पटेल, रतन मारवाड़ी, तीरथ तिवारी, शिव प्रसाद जायसवाल, राकेश गुप्ता, विजय चंद्र गुप्ता,बांके बिहरी चौबे, प्रदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।