फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया कांड से भाजपा का चेहरा बेनकाब

Tue, 07 Aug 2018 11:34 PM IST
देवरिया कांड से भाजपा का चेहरा बेनकाब
विज्ञापन
शहर के ट्रैफिक चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते सपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी ने देवरिया जिले में एक नारी निकेतन की बालिकाओं से देह व्यापार करवाने के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया। शहर के ट्रैफिक चौराहे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजा। जिसमें प्रदेश सरकार के बेटी बचाओ नारे को झूठा व नाटक बताकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
 आक्रोशित सपाइयों के साथ जिलाध्यक्ष अनुज यादव जुलूस लेकर मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय से निकले। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रैफिक चौराहे पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि देवरिया जिले में अनाथ बालिकाओं के साथ देह व्यापार कराने का पर्दाफाश हो चुका है। बिहार के मुजफ्फरनगर में भी इस तरह की घटना हुई है। दोनों जगह भाजपा की सरकार हैं। दोनों प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। राज्यपाल दोनों सरकार को बर्खास्त करे। वरिष्ठ सपाई अनिल शर्मा व गौरी शंकर मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल है, वर्तमान सरकार अति संवेदनशील मुद्दाें पर गंभीर नहीं है। नारी सम्मान व संरक्षण का झूठा प्रचार करने वाली भाजपा की योगी सरकार का काला चेहरा आज जनता के सामने आ गया है। घनश्याम यादव ,फराज खान व भरत दिवाकर ने कहा कि देवारिया कांड की घटना व अन्य घटनाआें को देखकर ऐसा लगता है कि प्रदेश की कानूनी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।  प्रदर्शन के दौरान सपाइयों का आक्रोश देखकर मौजूद पुलिस बल ने रोकने का प्रयास भी नहीं किया। मुख्यमंत्री का पुतला जलता रहा। जब पूरा पुतला जल गया तब सपाई हटे और सिपाहियों ने मलबे को सड़क से हटाया। इस मौके पर अरशद खान, अमृत लाल गुप्ता, मनोज यादव, गोपी चंद्र यादव, रमेश यादव, नरेंद्र यादव, भरत दिवाकर, मनोज पांडेय, मो. रेहान,  उमाकान्त यादव, शिवपूजन पटेल, अकिल खां, लतीफ सौदागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें