फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तैयारी किसान सम्मेलन कराएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें किसान सम्मेलनों को लेकर चर्चा की गई। इन्हें सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि 19 जुलाई को मऊ मानिकपुर विधानसभा का सम्मेलन लालता रोड के पास होगा। इसके संयोजक विधायक आरके सिंह पटेल बनाए गए हैं। 20 जुलाई को चित्रकूट विधानसभा के पहाड़ी कस्बे में सम्मेलन होगा। इसके संयोजक सदर विधायक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सम्मेलन को सफल के लिए सांसद भैरो प्रसाद मिश्र सहित विधायक व पदाधिकारी कार्य करेंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव, तीरथ तिवारी, जय विजय सिंह, देव त्रिपाठी, रामसागर चतुर्वेदी, शक्ति सिंह, विकास मिश्र, रघुनाथ जयसवाल, चंद्र प्रकाश खरे, मोहन दास मिश्र, श्रवण पटेल, भागवत त्रिपाठी, बृजेश पांडेय, नीरज गर्ग, राजकुमार त्रिपाठी, ममता सिंह, चेतन तिवारी, मुन्ना लाल आदि मौजूद रहे।


किसान सम्मेलन कराएगी भाजपा
19 को लालता रोड, 20 को पहाड़ी में होगा सम्मेलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें