फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो- 13 सीकेटीपी- 12 परिचय- विद्युत आपूर्ति की लाइन में टूटी डिस्क से प्रभावित कई गावों की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 13 सीकेटीपी- 12 परिचय- विद्युत आपूर्ति की लाइन में टूटी डिस्क से प्रभावित कई गावाें की सप्लाई
विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक मजरों में 20 दिनों से अंधेरा
शहर की भी बिजली आपूर्ति में नहीं ज्यादा सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। मानिकपुर, पहाड़ी व मऊ क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक ऐसे गांव के मजरे हैं जो बीस दिनों से अंधेरे में हैं। कई स्थानों की आपूर्ति लाइन के डिस्क फुंकने से बंद पड़ी है।
विज्ञापन

नए पावर हाउस का शुभांरभ होने के बावजूद शहर की विद्युत आपूर्ति अलग-अलग फीडरों में प्रभावित है। 24 घंटे आपूर्ति वाले शहरी क्षेत्र में दो दिन से बमुश्किल 18 घंटे बिजली मिल रही है। इसके पूर्व तो दस से 12 घंटे ही मिल रही थी। जिस पर लगातार तीन दिन तक विद्युत विभाग कार्यालय व हाइवे पर धरना प्रदर्शन हुए थे। अधिकारियों की घेराबंदी कर कार्यालय में तालाबंदी की गई थी। इसके अलावा बनकट पावर हाउस की आपूर्ति वाली डिस्क कई स्थानों पर ब्लास्ट हो गई है। खोह लाइन की केबल ब्लास्ट हो गई। जिससे कई गांव की आपूर्ति बंद है। मडैययन, ममसी बनकट, बरेठी, औदहा, सपहा, कोठिलिहाई के दो दर्जन पुरवा ऐसे हैं जहां 20 दिनों से अंधेरा है। अधीक्षण अभियंता जेपीएन सिंह ने बताया कि हर स्थान पर सुधार कार्य कराया जा रहा है। कई स्थानों से संविदा कर्मियों के काम न करने की शिकायत मिल रही थी। जिसमें कई को चिंहिंत कर हटाया जा रहा है। इसके बाद कर्मचारी गांव जाकर लाइन सही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें