फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में श्रद्धालुओं का लगा रहा जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी के तट पर मौनी अमावस्या के दूसरे दिन लाखों श्रद्धालु उमड़ पड़े। रामघाट सहित परिक्रमा मार्ग में खड़े रहने तक की जगह नहीं रही। अधिकतर श्रद्धालु प्रयागराज मेें स्नान करने के बाद चित्रकूट तीर्थ में डुबकी लगाने के लिए आए।
मौनी अमावस्या के दूसरे दिन धर्मनगरी में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। इसके बाद कामदगिरी की परिक्रमा लगाकर विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन किया। डीएम विशाख जी अय्यर व एसपी मनोज कुमार झा दूसरे दिन भी मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। भीड़ अधिक होने से कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थायी बस स्टैंड में गंदगी से परेशान रहे श्रद्धालु
यात्रियों के लिए बनाए गए अस्थायी बस स्टैंड में यात्रियों के लिए सुविधाएं न मिलने से श्रद्धालु परेशान रहे। यात्रियों का कहना है कि बस व अन्य वाहन खड़ा करने के नाम पर पार्किंग के नाम पर रुपये तो वसूल लिए गए लेकिन व्यवस्था नहीं की गई।
धर्मनगरी में श्रद्घालुओं की भीड़
दूसरे दिन दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें