किसान के सम्मान से ही सबका कल्याण
अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़ी। किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन चित्रकूट विधान सभा के पहाड़ी कस्बे में किया गया। जिसमें किसानों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने दी।
सम्मेलन में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई। जिसका लाभ बुंदेलखंड के किसानों को मिल रहा है। सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि देश की ज्यादातर जनता कृषि पर निर्भर है। बिना किसान के कल्याण के एक भी कार्य नहीं किया जा सकता। भाजपा की सरकार ने किसानों की आमदनी दुगनी करने का संकल्प लिया है। मानिकपुर विधायक आर के सिंह पटेल ने कहा कि किसानों को 80 प्रतिशत छूट पर बीज दिया जा रहा है। बागवानी के लिए फलदार पौधे बांटे जा रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, चेयर मैन सहकारी बैंक बद्री प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, लवकुश चतुर्वेदी, जय विजय सिंह, डा. रणबीर सिंह, रामसगार चतुर्वेदी, शिवशंकर सिंह, दिनेश पटेल, अभेष मिश्रा, रबी त्रिपाठी, अस्वनी अवस्थी, राजीव त्रिपाठी, भागवत त्रिपाठी, सुशील द्विवेदी, राजेश जयसवाल, रघुनाथ जायसवाल, रणवीर सिंह चौहान, विकास मिश्र आदि मौजूद रहे।