पशु पालन कर किसान बढ़ाएं आमदनी
चित्रकूट। रामायण मेला परिसर में कृषि विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में चौथे दिन किसानों को जानकारी दी गई। जिसमे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना, बीजग्राम योजना, सोलर पंप, कृषि यंत्रीकरण के बारे में जानकारी किसानों को दी गई।
डा. गोविंद वर्मा वैज्ञानिक, पशुपालन, कृषि विज्ञान केन्द्र ने बताया कि कृषकों की आय में बढ़ोत्तरी के लिए पशुपालन का बहुत बड़ा योगदान है। कृषकों को अच्छी नस्ल के पशुओं का पालकर सूखा चारा व हरा चारा 50-50 प्रतिशत के रेसियों में काटकर खिलाएं। सुनील कुमार विषय वस्तु विशेषज्ञ ने किसान पारदर्शी योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फ सल बीमा योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना, बीजग्राम योजना, सोलर पंप, कृषि यंत्रीकरण के बारे में जानकारी दी। बसंत कुमार दुबे, जिला कृषि अधिकारी, धर्मेंद्र कुमार अवस्थी कृषि रक्षा अधिकारी,, बुद्धप्रकाश पांडेय, राजेंद्र सिंह, अरुण कुमार आदि ने संबोधित किया।