फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः घायल अवस्था में मिली चीतल की इलाज के दौरान मौत

Thu, 18 Mar 2021 07:40 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
घायल अवस्था में मिली चीतल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनभद्र में रिहंद बांध के बराईडांड़ नाव घाट के समीप घायल मिली चीतल की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका शरीर जख्मी था अौर पीछे के दोनों पैर टूटे थे। पिपरी पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. मनीष कुमार मौर्या ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे वन विभाग के डिप्टी रेंजर दीपचंद सोनकर एक घायल मादा चीतल को लेकर आए थे।
विज्ञापन


उसके पीछे के दोनों पैर टूटे थे और जगह-जगह जख्म थे। इलाज शुरू करने के कुछ ही घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। डिप्टी रेंजर ने बताया कि पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास बराईडांड़ नाव घाट से किसी ने फोन पर सूचना दी कि बांध के समीप एक चीतल घायल पड़ी है जिसे कुछ कुत्ते काट रहे हैं।

वन विभाग की टीम तत्काल वहां पहुंची और घायल चीतल को पशु चिकित्सालय ले जाया गया। जहां इलाज शुरू करने के कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। चीतल का अस्पताल में ही पोस्टमार्टम किया गया। चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार मौर्या ने बताया कि मृत चीतल के शरीर पर कुत्तों के काटने के निशान थे। तेज धूप होने की वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें