फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 20 अप्रैल तक जारी रहेगा मौसम में उलटफेर, फिलहाल विक्षोभों का असर कम कर रहा है गर्मी

Wed, 16 Apr 2025 03:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में अप्रैल के तीसरे सप्ताह में भी गर्मी से फिलहाल राहत है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 अप्रैल तक मौसम में उलटफेर जारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में उलट-फेर जारी है। अप्रैल का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है और आम तौर पर इस समय तक होने वाली भीषण गर्मी और हीटवेव आदि से फिलहाल राहत है। बुधवार को भी सुबह के समय मौसम सामान्य रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ पारे में हल्की बढ़त दर्ज की गई।

विज्ञापन


हालांकि झांसी, प्रयागराज, आगरा आदि में दोपहर में धूप के तेवर में तल्खी रही। मौसम वैज्ञानिकों ने अप्रैल के तीसरे हफ्ते में भी भीषण गर्मी से राहत की वजह विक्षोभों की सक्रियता व बीते कुछ दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं संग हुई बूंदाबांदी बताई।

ये भी पढ़े-  UP: धर्म को कर्म नहीं बल्कि कर्म को धर्म मानकर काम करे यूपी सरकार, मायावती ने प्रदेश सरकार पर कसा तंज
विज्ञापन


ये भी पढ़े- 
 IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ के नए निदेशक बने मनमोहन प्रसाद गुप्ता, 23 अप्रैल को ग्रहण करेंगे पदभार
विज्ञापन


पूर्वा हवाएं और नमी की मौजूदगी है राहत की वजह
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि, बीते कुछ दिनों में प्रदेश में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए। साथ ही अभी भी प्रदेश में 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवाएं चल रही हैं। कहीं कहीं बादलों की आवाजाही है और हवा में मौजूद नमी से अप्रैल की भीषण गर्मी से फिलहाल राहत है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक और विक्षोभ के असर से प्रदेश भर में पूर्वा हवाएं चलेंगी। 18 से 20 के बीच प्रदेश के पूर्वी और तराई हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार है। इससे पारे में गिरावट आएगी और 20 अप्रैल तक प्रदेश में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें