तालाब पर सुबह टहल रहे लोगों ने करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव सीढ़ियों पर पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जेब से मिले रोहनिया क्षेत्र के एक किराना दुकान के बिल के आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण कोई सुराग नहीं मिल सका।
इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पहचान न होने पर शव को जिला अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया गया। एसओ घनश्याम शुक्ला ने बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है, फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है।