फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव के समीप रविवार को पीडीडीयू–पटना रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के प्रयास के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को जिला अस्पताल स्थित मर्चरी में रखवा दिया गया है।
घटना की जानकारी आरपीएफ ने अलीनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक लोअर, टी-शर्ट और हवाई चप्पल पहने हुए था और उसकी उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान न हो पाने के कारण पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया है। अलीनगर थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने बताया कि युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें