धानापुर थाना क्षेत्र में गुरेहूं गांव के समीप रविवार की रात में अज्ञात वाहन के चपेट में आकर मोटसाइकिल सवार सोनू सिंह (33) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डाक्टरों नें मृत घोषित कर दिया। सोमवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
कंदवा थाना क्षेत्र के घोसवां गांव निवासी सोनू सिंह (33) किसी के यहां जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह रविवार की शाम वह घर वापस लौट रहा था कि तभी धानापुर थाना क्षेत्र के गुरेहूं गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर युवक को घायल पड़ा देख वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस शव को थाने ले आई। सोमवार की सुबह आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।