फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा बदल रहे जिले की औद्योगिक तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अति पिछड़े जिले में युवा सिर्फ नौकरियों के पीछे नहीं भाग रहे हैं। यहां की औद्योगिक तस्वीर बदलने में भी युवा अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। यही कारण है कि पांच वर्षों से 25 से अधिक युवाओं ने अपनी स्वतंत्र उद्यम स्थापित की और युवाओं को रोजगार दिया है। इसके अलावा देश और विदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों से शिक्षा ग्रहण कर वापस लौटे युवा अपने पिता की औद्योगिक विरासत संभालने में भी पीछे नहीं है।
विज्ञापन

जिले में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र वाराणसी और चंदौली का संयुक्त औद्योगिक क्षेत्र है। यह पूरा क्षेत्र राम नगर औद्योगिक क्षेत्र फेज वन और दो में बंटा हुआ है। फेज वन का अधिकतर हिस्सा वाराणसी में और फेज टू चंदौली में है। वर्तमान में ढाई से 300 औद्योगिक इकाईयां स्थापित हैं। इसमें अधिकतर इकाइयां पिछले पांच वर्षों में ही स्थापित हुई है। इसमें पचास से अधिक युवाओं ने नए उद्यम स्थापित किए हैं। पूर्व में स्थापित उद्योग को संभालने के लिए विदेशों में पढ़कर आए युवा उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए नई रणनीति बना रहे हैं और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जब लॉकडाउन लागू हुआ और सैनिटाइजर की डिमांड बढ़ी तो उद्यमी डीएस मिश्र ने सैनिटाइजर का उत्पादन शुरू कर दिया।
युवा नई सोच के साथ उद्योग स्थापित कर रहे हैं या फिर पिता के उद्योग को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रसिद्ध उद्यमी रतन सिंह के पुत्र सचिन सिंह ने तीन वर्ष पहले पुणे में सोमानी टाइल्स कंपनी में मैनेजर पद की नौकरी छोड़ कर वापस पहुंचे और बोतलबंद पानी की शुरूआत की। इसी तरह प्रतिष्ठित उद्यमी आरके चौधरी के पुत्र अमित चौधरी ने पिता की विरासत को संभाली है। रामनगर फेज वन में जूट की फैक्ट्री है। जिसे पिता के साथ अब पूरी जिम्मेदारी से इसे निभा रहे हैं। इसी तरह युवा उद्यमी रवि नई सोच के साथ पाइप की फैक्टरी संभाल रहे हैं। इसमें सैकड़ों लोगों को रोजगार दे रहे हैं। वहीं शिव कुमार चौधरी के सबसे छोटे पुत्र विकास चौधरी ने एम काम की शिक्षा ग्रहण करने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में सीमेंट निर्माण की शुरूआत की। वर्तमान में नई सोच के तहत पेकिंग यूनिट, कैटल फ़ीड यूनिट के साथ होटल जैसे अन्य व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं। व्यापार को नई ऊंचाई देन के साथ साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए इनको वर्ष 2019 में इंडिया एक्सिलेंस अवार्ड मिला।
विज्ञापन

जिले में पांच वर्षो में रामनगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में कुल दो दर्जन से अधिक युवा उद्यमियों ने उद्यम स्थापित किया है। इसमें ज्यादातर लोग औद्योगिक कारोबार के लिए नए हैं। वहीं अन्य क्षेत्र में भी युवा उद्यमी कारोबार के लिए पहल कर रहे हैं। ऐसे तीन दर्जन लोगों द्वारा उद्यम लगाने की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर चल रही है। गौरव मिश्रा, उद्योग उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें