फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के बगही गांव के समीप बुधवार की सुबह सड़क पर जा रही एक बाईक को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाईक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लायी जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। यहां भी युवक की हालात नाजुक देख डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था जहां इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर गांव निवासी डब्लू यादव (39) बाइक से अपने घर जा रहा था। बगही गांव के समीप पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया । इससे वह कुछ दूर जाकर गिरा और लहू-लुहान हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को तत्काल नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां देर शाम उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों सहित पत्नी सीमा, नौ वर्षीय पुत्र शिवम यादव, पांच वर्षीय सत्यम व सात वर्षीय पुत्री दिव्या का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। पिता भागवत यादव ने बताया कि उनके चार पुत्रों में डब्लू तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें